{"_id":"6486227f6de6f41ebd0919a7","slug":"argument-over-non-return-of-borrowed-money-one-injured-due-to-bullet-injury-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-746-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उधार के रुपये नहीं लौटाने पर बहस, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उधार के रुपये नहीं लौटाने पर बहस, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
उधार के पांच हजार रुपये नहीं लौटाने पर हुई बहस के बाद गांव खारवन में गोली चल गई। गोली खारवन के हरजिंद्र सिंह की गर्दन पर लगी। गोली चलाने वाला आरोपी हरजिंद्र सिंह का पड़ोसी है। वहीं घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गुलविंद्र सिंह उर्फ गूंगा ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। शनिवार रात वह अपने दोस्त महिंद्र पाल व हरजिंद्र सिंह के साथ गांव के अड्डे पर खड़ा था। उसने हरजिंद्र से ट्रक में टायर डलवाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। इस पर वहां उपस्थित चंदा राम ने कहा कि हरजिंद्र ने उसके पांच हजार रुपये तो आज तक नहीं दिए, वह उसे रुपये कहां से देगा। इसी बात पर हरजिंद्र व चंदा राम के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह से उनका बीच बचाव किया। इसके बाद हरजिंद्र ने तुरंत चंदा राम को पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद सभी अपने-अपने घर के लिए चले गए। जब हरजिंद्र गली में पहुंचा तो वहां पर चंदा राम, उसकी पत्नी बलजोरी, भाई प्रदीप कुमार उर्फ रिषी, बंटी ने उसके साथ फिर से हाथापाई की। आरोप है कि प्रदीप की पत्नी किरण घर से रिवाल्वर लेकर आई और पति को दे दी। आरोपी प्रदीप ने रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली हरजिंद्र के चेहरे के पास गर्दन पर लगी। वह नीचे गिर पड़ा। आरोपी वहां से फरार हो गए। उसे उपचार के लिए पहले ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहां से डॉक्टर ने हालत को देखते हुए हरजिंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परंतु परिजन उसे एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में लेकर गए।
सदर जगाधरी थाना प्रभारी कुसुम बाला ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने चंदाराम, बलजोरी, बंटी, किरणा व प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।