फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Argument between XEN and mining businessman

Yamuna Nagar News: एक्सईएन और खनन कारोबारी में बहस

Fri, 26 Jun 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Argument between XEN and mining businessman
हाइडल विभाग के एक्सईएन और खनन कारोबारी में होती बहस। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। ताजेवाला से मांडेवाला मार्ग पर हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा की ओर से एक खाली वाहन को रोकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले में एक्सईएन और खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रतापनगर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एचपीजीसीएल के रास्ते से खनन सामग्री से भरे भारी वाहन अनधिकृत रूप से गुजर रहे हैं। गश्त के दौरान उन्होंने एक वाहन को रोककर खनन विभाग को सूचना दी, लेकिन वाहन खाली होने के कारण खनन विभाग ने उसे सीज करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक्सईएन विक्रांत ढांडा ने रात करीब तीन बजे उनकी गाड़ी को गैरकानूनी तरीके से रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शुभम की ओर से ताजेवाला क्षेत्र में स्क्रीनिंग प्लांट संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी सिंचाई विभाग के रास्ते के उपयोग को लेकर सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय कटारिया और एक्सईएन विजय गर्ग द्वारा रात के समय वाहनों को रोके जाने का मामला सामने आ चुका है। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा।
- रोहतास कुमार, थाना प्रभारी प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed