फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Area searched in quest for missing 18-month-old child

Yamuna Nagar News: लापता डेढ़ साल के बच्चे की तलाश में खंगाला इलाका

Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Area searched in quest for missing 18-month-old child
साढौरा क्षेत्र में बच्चे की तलाश करती डॉग स्क्वाड की टीम। पुलिस - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बाईपास रोड स्थित रामबाग के पास से आठ दिन पहले लापता हुए डेढ़ साल के मासूम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों, नदी किनारे बनी पगडंडी और कोटला रोड तक संभावित रास्तों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने सबसे पहले स्निफर डॉग को मासूम के कपड़े सुंघाए। इसके बाद डॉग सड़क किनारे स्थित खेतों की ओर बढ़ा। डॉग स्क्वायड इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह, पुलिसकर्मी और बच्चे के परिजन भी उसके पीछे चलते रहे। खेतों से होते हुए डॉग नदी किनारे बनी पगडंडी तक पहुंचा। इसके बाद वह राजकीय मॉडल स्कूल के नजदीक कोटला रोड पर पहुंचकर बैठ गया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड इंचार्ज प्रवेश कुमार के अनुसार, डॉग की गतिविधियों के आधार पर आशंका है कि बच्चे को ले जाने वाले लोग नदी किनारे की पगडंडी से पैदल कोटला रोड तक पहुंचे होंगे। इसके बाद किसी वाहन से आगे गए होने की संभावना है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बाईपास के आसपास रहने वाले अन्य प्रवासी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आठ दिन बीतने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं और उसकी सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed