{"_id":"68e81c33ea53bce52c084a5f","slug":"applications-sought-for-drone-pilot-training-ahuja-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145137-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन : आहूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन : आहूजा
Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के पुरुष एवं महिलाओं को ड्रोन पायलट व ड्रोन इमेजिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अनुसूचित जाति के पुरुष एवं महिलाएं इस ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ड्रोन पायलट व ड्रोन इमेजिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो, जिसकी उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
विज्ञापन