फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Applications for National Awards will be on one portal, Yamunanagar

एक पोर्टल पर होंगे राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Applications for National Awards will be on one portal, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए एक ही पोर्टल पर आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस डॉट जीओवी डॉट इन बनाया गया है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि इन दिनों पोर्टल पर 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हुए हैं। पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ आवेदन कर सकता है।उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत के महोत्सव की श्रृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता व अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल हर नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित करें। अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 के लिए 28 अगस्त, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 के लिए 28 अगस्त, दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए वर्ष 2021 व 22 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी 28 अगस्त, नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त और जीवन रक्षा पदक के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed