Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Applications for fair-price shop licenses will be accepted on November 25.

Yamuna Nagar News: उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए 25 नवंबर होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Applications for fair-price shop licenses will be accepted on November 25.
जगाधरी। प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस लेने के इच्छुक लोगों को सरकार ने राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। पहले अंतिम तिथि दस नवंबर निर्धारित थी। प्रदेशभर में रिक्त 2,651 उचित मूल्य की दुकानों के लिए अब पात्र आवेदक 25 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल से आवेदन कर सकेंगे। इस योजना में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुल 260 डिपो के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितिन सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दस अक्टूबर को आवेदन पोर्टल का शुभारंभ किया था। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में खाली पड़ी उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाने हैं। आवेदन की समय सीमा बढ़ाने से इच्छुक लोगों को आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। जिले में कुल 525 डिपो हैं। इसमें से 260 डिपो के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों तक राशन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही उन क्षेत्रों में भी राशन वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जहां उचित मूल्य की दुकानें अधिक दूरी पर स्थित हैं। नई दुकानें खुलने से लोगों को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


नितिन सिंगला ने बताया कि आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पात्रता शर्तों, दिशा-निर्देशों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त दुकानों का जिला और गांववार विवरण भी विभाग तथा संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने सभी पात्र युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्रता शर्तों को पढ़कर 25 नवंबर से पहले आवेदन जमा करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed