{"_id":"6830df8d2ef8d574360e49bf","slug":"applicants-will-be-able-to-correct-the-mistakes-in-registration-till-june-10-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138193-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजीकरण में हुई चूक 10 जून तक सुधार कर सकेंगे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजीकरण में हुई चूक 10 जून तक सुधार कर सकेंगे आवेदक
विज्ञापन
यमुनानगर। स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून तक होंगे। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन का विकल्प भी दिया है। ऐसे में पंजीकरण के दौरान हुई चूक या दर्ज ब्योरे में आवेदक दस जून तक बदलाव कर सकेंगे। ऐसा आवेदक खुद मोबाइल ओटीपी की मदद से कर पाएंगे।
जिले में पांच राजकीय व छह एडिड, दो सेल्फ फाइनेंस व दो अन्य महाविद्यालय हैं। 11 कॉलेज कोएड (छात्र-छात्राओं दोनों के लिए) और चार केवल कन्या महाविद्यालय हैं। खंड बिलासपुर, छछरौली, प्रतापनगर, रादौर व सरस्वती नगर में एक-एक राजकीय महाविद्यालय है। इन राजकीय महाविद्यालयों में मौजूदा समय में अलग-अलग संकायों में 19 स्नातक कोर्स संचालित हो रहे हैं। जिनमें कुल 2030 सीटें हैं। इसी क्रम में एडेड, सेल्फ फाइनेंस व अन्य कॉलेजों में भी अलग-अलग संकायों के स्नातक कोर्स हैं। कॉलेजों में सबसे ज्यादा सीट बीए व बीकॉम की हैं। चूंकि सबसे ज्यादा विद्यार्थी इन्हीं कोर्स में दाखिला लेते हैं। इसके अलावा बीसीए, बीएससी व वॉकेशनल कोर्स में सीटें ज्यादा हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन चरणों में होंगे दाखिले-
डीएचई की ओर से शेड्यूल अनुसार, स्नातक के दाखिले तीन चरण होंगे। पहले दो चरण में मेरिट आधार पर दाखिले होंगे, वहीं तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होने हैं। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 19 मई से नौ जून तक चलेगी। 21 मई से ही कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन व छात्र लॉगिन के माध्यम से आवेदकों द्वारा आपत्तियों व विसंगतियों का निवारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 15 जून तक चलेगी। 18 जून से पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 19 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस सूची में जिन आवेदकों के नाम होंगे, वह 20 से 23 जून तक फीस जमा कर दाखिले ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण के दाखिले 25 जून से होंगे। इसमें 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, वहीं अगले दिन 26 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस सूची में जिन आवेदकों के नाम होंगे, वह 27 से 29 जून तक फीस जमा कर दाखिले ले पाएंगे। तीसरे चरण के दाखिले एक जुलाई से होंगे। इसमें एक जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होंगी और दो जुलाई को आवेदकों द्वारा पंजीकरण एवं आवेदन पत्र के संपादन के लिए पोर्टल पुनः खोला जाएगा। तीन से नौ जुलाई तक महाविद्यालयों में बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी, जिसमें सौ रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 10 से 15 जुलाई तक सौ रुपये प्लस प्रतिदिन के सौ रुपये के हिसाब से लेट फीस पर दाखिले किए जाएंगे।