फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Appeal to SP to catch the killers

Yamuna Nagar News: हत्यारों को पकड़ने के लिए एसपी से गुहार

Tue, 01 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Appeal to SP to catch the killers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मार्च को हुई पुलिसकर्मी के भाई भारत भूषण की हत्यारों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। सोमवार को मृतक भारत भूषण के परिजन पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल से मिले। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए गुहार लगाई है।
मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मार्च की सुबह यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई के भाई भारत भूषण का शव मिला था। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। उसी समय पुलिस लगातार हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास का रही है। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी। साथ ही कई अलग-अलग बिंदुओं पर भी छानबीन की गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कोई सबूत हाथ नहीं लगा। यही नहीं पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे के कारण तक भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे मृतक के भाई मुंडाखेड़ा निवासी कमलबीर ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई की निर्मम हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे खुले आम घूम रहे है, इसलिए उन्हें भी डर है कि कहीं हत्यारे उन्हें भी अपना शिकार न बना लें। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए मांग की कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। तब तक उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। जिसमें कुछ तथ्य सामने आएं हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed