फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Antibodies found in 72.1 percent of people in sero survey, Yamunanagar

सीरो सर्वे में 72.1 प्रतिशत लोगों में मिली एंटीबॉडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Antibodies found in 72.1 percent of people in sero survey, Yamunanagar
महिला को टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
निरंजन कुमार राणा
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से तीसरे सीरो सर्वे का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में 72.1 फीसदी लोगों में एंटी बॉडी मिली है। यह कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए बड़ी सहायक साबित हो रही है।
इससे पहले सीरो सर्वे के दो चरण पूरे किए जा चुके हैं। पहले चरण में केवल 8.3 प्रतिशत और दूसरे चरण में 28.6 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी। तीसरे सीरो सर्वे में जिले में 1484 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 40 प्रतिशत शहरी और 60 प्रतिशत सैंपल ग्रामीण क्षेत्र के थे। सर्वे में 6 से 9 वर्ष के 10.4 प्रतिशत व 10 से 17 वर्ष के 28.8 प्रतिशत बच्चों को शामिल किया गया और 501 व्यक्ति ऐसे थे, जिनका टीकाकरण हो चुका था। उन्होंने बताया कि 1484 सैंपल में से 72.1 प्रतिशत में एंटीबॉडी पाई गई है। इसमें से ग्रामीण क्षेत्र के 74.8 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के 70.3 प्रतिशत में एंटीबॉडी पाई गई हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले के ज्यादातर लोगों में एंटीबॉडी बन गई है, लेकिन अभी भी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनको दूसरी डोज लगना बाकी है। उन पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि कोविड के लड़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी दूसरी डोज लगवाने के 14 दिन बाद बनती है। कोरोना का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए 100 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 87 फीसदी आबादी को लगा टीका
कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे जिले में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में87 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 3276 दिव्यांग लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। जिले के करीब 150 गांवों में 100 प्रतिशत लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। जिले में अब तक कुल 1130327 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 819138 को पहली डोज और 311189 लाभार्थियों को दोनों डोज लग चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक शर्मा ने बताया कि सरकारी छुट्टी वाले दिन नाहरपुर, रादौर, सरस्वती नगर, साढौरा, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, अर्बन सेंटर कैंप व सिविल डिस्पेंसरी हुडा सेक्टर-17 में टीकाकरण किया जा रहा है। इन केंद्रों पर नौकरी और कामकाजी लोग टीकाकरण करा सकते हैं। अर्बन सेंटर कैंप में कोविशिल्ड व कोवाक्सिन दोनों मौजूद है। सामान्य दिनों में 60 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed