फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anti-narcotics cell conducts major operation in Yamunanagar, seizes 720 Tramadol capsules from Sunita

Yamunanagar: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, बलौली गांव की सुनीता के पास से 720 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त

Sat, 04 Oct 2025 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई मंजीत, नवीन, रविंदर, ललित और जयपाल मराठा की टीम ने शुक्रवार को बलौली गांव में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर सुनीता को घेर लिया गया।

विज्ञापन
Anti-narcotics cell conducts major operation in Yamunanagar, seizes 720 Tramadol capsules from Sunita
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के बलौली गांव में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक महिला के कब्जे से 720 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान गांव की ही सुनीता के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई मंजीत, नवीन, रविंदर, ललित और जयपाल मराठा की टीम ने शुक्रवार को बलौली गांव में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर सुनीता को घेर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके पास से 720 ट्रामाडोल कैप्सूल (नशीली दवा, जो दर्द निवारक के रूप में इस्तेमाल होती है लेकिन बिना लाइसेंस अवैध) बरामद हुए। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और बिलासपुर डीएसपी को बुलाया गया, जिनके समक्ष जांच की गई।ड्रग कंट्रोलर को भी बुलाकर कैप्सूलों की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि सुनीता के पास कोई वैध कागजात या लाइसेंस नहीं था। ट्रामाडोल भारत में शेड्यूल H1 दवा है, जिसकी बिक्री सख्त नियंत्रण में है। एंटी नारकोटिक सेल ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुराना इतिहास
2022 में भी ड्रग केसजांच में पता चला कि सुनीता पर 2022 में भी यमुनानगर पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कब्जे का मामला दर्ज किया था। उस समय भी एंटी नारकोटिक सेल ने कार्रवाई की थी, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित है। इस घटना से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed