{"_id":"61bba8d48d0af574bb4ee4fd","slug":"another-arrested-for-cheating-80-thousand-on-the-pretext-of-getting-a-credit-card-yamuna-nagar-news-knl93000168","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट बनवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट बनवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी नारायण कॉलोनी निवासी गौरव कुमार से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव खोड़ा निवासी मुनीष के रूप में हुई। पूछताछ के पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
लक्ष्मी नारायण कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जून 2020 की शाम उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक नोएडा का मैनेजर बताया। आरोपी ने उसे कहा कि बैंक में उसके लिए स्कीम आई हुई है, जिससे उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख तक हो जाएगी। इसके लिए उसे स्टैंडर्ड बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा, जिस पर उसने दस्तावेज भेज दिए। 16 सितंबर को बैंक बाजार से मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड का बैलेंस ड्यू है। यह सुनकर वह तुरंत बैंक पहुंचा। वहां पर पता किया, तो जानकारी मिली कि खाते से 80 हजार रुपये निकल चुके हैं। बाद में मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच की, तो सामने आया कि आरोपियों ने गौरव का क्रेडिट कार्ड अपने पते पर मंगवाया और उसका प्रयोग कर ठगी की थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने दिल्ली के फेज थ्री की न्यू फौलादी कॉलोनी निवासी संतोष अग्राही, देवानंद और गाजियाबाद की शिव विहार कॉलोनी निवासी विकास यादव को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था, जिससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुनीष को गिरफ्तार किया है।