{"_id":"68e81bf6b72fb6bd760cd090","slug":"annual-audit-program-will-be-held-on-12th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145161-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 12 को होगा वार्षिक लेखा-जोखा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 12 को होगा वार्षिक लेखा-जोखा कार्यक्रम
Fri, 10 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक प्रयास आपके साथ संस्था की ओर से सेक्टर-17 के जिमखाना क्लब में 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे चतुर्थ वार्षिक लेखा-जोखा उत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इस बारे में संस्था के प्रधान आरएस शर्मा ने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है। संस्था हर वर्ष कक्षा बारहवीं एवं कॉलेज के बच्चों की परीक्षा लेकर उनका चयन करती है, जिसमें कोई भेदभाव व सिफारिश नहीं चलती। अभी तक 58 मेधावी बच्चे चयनित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन