{"_id":"6036ae908ebc3ee97c56fd7b","slug":"announcement-to-create-eight-new-panchayats-in-the-district-before-panchayat-elections-yamuna-nagar-news-knl62215882","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से पहले जिले में आठ नई पंचायतें बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से पहले जिले में आठ नई पंचायतें बनाने की घोषणा
विज्ञापन
यमुनानगर। पंचायती राज विभाग की ओर से प्रदेशभर की 106 नई ग्राम पंचायतों को अलग करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें यमुनानगर जिले की 18 पंचायतें शामिल की गई है। गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक ब्लॉक रादौर में पासी डेरा व पालेवाला के नाम से 2 नई पंचायतें बनाने की घोषणा की गई है। जिसके बाद अब ब्लॉक रादौर में पंचायतों की संख्या 69 से बढ़कर 71 हो गई है।
डेरा पासी पंचायत को खुर्दबन गांव की पंचायत से व करतारपुर गांव की नई पंचायत को गांव पालेवाला पंचायत से अलग करके बनाया गया है। इससे पहले डेरा पासी खुर्दबन गांव की पंचायत का हिस्सा था और करतारपुर गांव पालेवाला की पंचायत का हिस्सा था। वहीं सररस्वती नगर ब्लॉक में भंभौली से अलग करके जनक का माजरा, अकबरपुर से अलग करके टेही हरिजन को नई पंचायत का तोहफा दिया गया है। वहीं प्रतापनगर ब्लॉक में इस्माइलपुर से हटाकर नत्थनपुर, शहजहांपुर से पिपली माजरा, मेघूवाला से बनियावाला, लोहरीवाला से नंदगढ़, कलेसर से हथनीकुंड, शहजादवाला से चिकन और नागलपति मिल्क से हटाकर टिबडियों को नई पंचायत का दर्जा दिया गया है। वहीं छछरौली खंड के गांव ताहरपुर कलां से हटाकर हैदरपुर, बलाचौर से शेखपुरा, नाहर ताहरपुर से शेरपुर, सिपियांवाला से चुहड़पुर मंगल सिंह को अलग पंचायत बनाया गया है। वहीं बिलासपुर खंड के गांव शेरगढ़ से सुंदर बहादुरगढ़, सफीलपुर से नाईवाला, रानीपुर से रानीपुर खुर्द में नई पंचायत बनाई गई है। बीडीपीओ कंवरभान नरवाल ने बताया कि नई पंचायतों में इस बार पंचायती चुनाव करवाये जाएंगे, जिसके बाद पंचायतें अपने-अपने गांव में विकास कार्य करवा सकेंगी।