फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anisha, injured in the Hydra accident, also succumbs to her injuries

Yamuna Nagar News: हाइड्रा हादसे में घायल अनीषा ने भी तोड़ा दम

Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Anisha, injured in the Hydra accident, also succumbs to her injuries
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतका अनीशा खातून के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादीपुर क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक हाइड्रा हादसे में घायल महिला अनीषा खातून की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले उसी दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय हमीदा खातून की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में अनीषा के हाथ और पैर पर हाइड्रा का पहिया चढ़ने से गंभीर चोटें आई थीं। उसकी जान बचाने के लिए चिकित्सकों को एक बाजू काटनी पड़ी, लेकिन शरीर में लगी गहरी अंदरूनी चोटों के कारण हालत लगातार नाजुक बनी रही। उपचार के दौरान संक्रमण बढ़ने से उसकी स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

वीरवार की रात तबीयत अधिक खराब होने पर उसे पहले रेफर किया गया और बाद में यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के दुर्गापुर लिलियाही गांव निवासी रियाज अपनी पत्नी अनीषा, तीन वर्षीय बेटी अनाया और रिश्तेदार हमीदा खातून के साथ शादीपुर बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुरी रोड पर वैदिक साधन आश्रम के निकट तेज रफ्तार हाइड्रा ने सड़क किनारे पैदल चल रही अनीषा और हमीदा को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया था। दुर्घटना में अनीषा की तीन वर्षीय बेटी अनाया भी घायल हुई थी। पहले हमीदा और अब अनीषा की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मासूम अनाया के सिर से मां का साया भी उठ गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले से दर्ज लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में अब अनीषा की मौत को भी शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतका अनीशा खातून के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतका अनीशा खातून के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed