{"_id":"c4a1640c5c6151bf85d5443af4e050fe","slug":"animal-smugglers-villager-killed-after-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने ग्रामीण को कुचलकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने ग्रामीण को कुचलकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Thu, 29 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव गुमथला के यमुना घाट के पास पशु तस्करों ने मंगलवार की तड़के लगभग दो बजे एक ग्रामीण को पशुओं से लदी एक गाड़ी से कुचलकर मार दिया है। पशु तस्कर ग्रामीण को पिकअप गाड़ी से रौंदते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में गांव के लोग गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले गए। जहां पर इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई।
जठलाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए यमुना नदी के घाट के ठेकेदार और अन्य लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु तस्करों द्वारा ग्रामीण की गाड़ी से रौंदकर हत्या किए जाने क ी घटना को लेकर क्षेत्र के लोगाें में भारी रोष है। उधर मामले की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, डीएसपी हैड क्वाटर विजेंद्र विज, थाना जठलाना प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
गांव गुमथला निवासी चमकौर सिंह मंगलवार की तड़के लगभग दो बजे यमुना नदी के पास स्थित अपने खेतों में जा रहा था। तभी यमुना नदी के रास्ते में उसे एक कार और पिकप गाड़ी आती हुई नजर आई। उसने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार पशु तस्करों ने पिकअप गाड़ी चमकौर सिंह के ऊपर चढ़ा दी। इस कारण चमकौर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पशु तस्कर कार्रवाई को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। चमकौर सिंह ने मोबाइल फोन से मामले की सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।
इस दौरान उसकी मौत हो गई। जठलाना पुलिस ने मृतक चमकौर सिंह के भतीजे अवतार सिंह की शिकायत पर फु मन सिंह, छिंदो, बग्गो निवासी गुमथला, हुकमचंद संधाला, नायाब सिंह वाल्मीकि पोटली, ओमकार ठेकेदार के खिलाफ धारा हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना जठलाना प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक चमकौर सिंह के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।