फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anil wins gold in 5 km race in Nepal

Yamuna Nagar News: पांच किमी. दौड़ में अनिल ने नेपाल में जीता सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Anil wins gold in 5 km race in Nepal
धावक अनिल कुमार को सम्मानित करते पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
जगाधरी। नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले धावक अनिल कुमार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्मानित किया। उन्होंने जगाधरी कार्यालय में अनिल कुमार को सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी अनिल कुमार ने हाल ही में नेपाल के पोखरा शहर में हुई चैंपियनशिप में पांच किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में नेपाल का खिलाड़ी दूसरे और भूटान का खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। धावक अनिल कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 से 30 मई तक नेपाल के पोखरा में हुई थी। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर यह सफलता मिली है। इससे पहले भी वह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनका उत्साहवर्धन कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी देश व विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे क्षेत्र के अन्य खिलाड़ी भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed