फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry farmers created ruckus due to non-availability of fertilizers

Yamuna Nagar News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया हंगामा

Sat, 12 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers created ruckus due to non-availability of fertilizers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। तिहमो पैक्स में कई दिन से किसानों को यूरिया खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही कर्मचारियों के साथ बहस हुई। गुस्साए किसानों ने रोड जाम करने का भी प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने समझा कर किसानों को शांत किया।
किसान रोहतास कुमार, हुक्म सिंह, बलदेव राज, सरदार भूपिंदर सिंह, विक्रम, दीप, पवन सैनी, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, रवींद्र व करनैल आदि ने बताया कि वह कई दिन से पैक्स में यूरिया के लिए धक्के खा रहे हैं, लेकिन उनको यूरिया नहीं मिला जबकि प्रताप नगर में कई केंद्रों पर यूरिया पहुंच चुका है और यहां के कर्मचारी कई दिन से यही कहकर किसानों को टाल रहे हैं कि गाड़ी आने वाली है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान पूरा दिन गाड़ी आने के इंतजार में पैक्स केंद्र पर ही बैठे रहते हैं। किसानों का कहना है कि सरकार तो दावा करती है कि खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को समय पर खाद मिलेगा। लेकिन फसल में इस समय खाद देने की जरूरत है और यदि समय पर यूरिया खाद नहीं मिला तो फसल भी खराब हो सकती है। ऐसे में किसान को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने सरकार और प्रशासन से यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है। वही छछरौली और प्रताप नगर में कई जगह पर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed