फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry at his mother's scolding, the teenager reached Punjab

Yamuna Nagar News: मां की डांट से नाराज किशोर पहुंचा पंजाब

Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Angry at his mother's scolding, the teenager reached Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मां की डांट से नाराज होकर सातवीं का छात्र बिना बताए घर से निकला ट्रेन से पटियाला पहुंच गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने किशोर को लावारिस घूमते देखा तो उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जहां से किशोर को अंबाला पहुंचाया गया और अंबाला से यमुनानगर जगाधरी तक पहुंचाया गया। यहां जीआरपी किशोर की पहले से ही तलाश कर रही थी। जिसके बाद जीआरपी ने किशोर को परिजनों तक पहुंचाया।
किशोर शहर की लाजपत नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वहीं किशोर के लापता होने के मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही थी। देर रात किशोर की सकुशल वापसी पर परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं, किशोर के मिलने के बाद पुलिस केस रद्द कर रही है।
विज्ञापन

लाजपत कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वे मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। यहां पर वह परिवार के साथ रहता है और फैक्टरी में काम करता है। उनके पास तीन बच्चे हैं और सबसे बड़ा 13 साल का है और सातवीं में पढ़ता है। रविवार को बेटा घर पर बैठा टीवी देख रहा था। इस दौरान उससे टीवी का रिमोट टूट गया, जिस पर मां ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज बेटा दोपहर करीब ढाई बजे बिना कुछ बताए घर से चला गया। बेटे के बाहर जाने पर उन्हें लगा कि वह गली में खेल रहा होगा। परंतु वह शाम तक घर नहीं लौटा। जिस पर उन्होंने उसकी तलाश की। गली, मोहल्ले व आसपास ढूंढने के बाद भी बेटे के बारे कुछ नहीं पता चला।जिसके बाद उन्होंने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किशोर की तलाश शुरू कर दी। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किशोर की फोटो के साथ गुमशुदगी का संदेश वारयल कर दिया गया था।
पिता ने बताया कि वे बेटे को ढूंढ ही रहे थे कि रविवार रात करीब 12 बजे उन्हें रेलवे स्टेशन से कॉल आई कि उनका बेटा स्टेशन पर जीआरपी के पास और सकुशल है। जिसके बाद थाना राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई बोद्धराज बच्चे को लेकर उनके घर पहुंचे। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि मां की डांट के कारण वह घर से निकला था। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दादी के पास जाना चाहता था। जिसके लिए वह स्टेशन पर पहुंचा। शाम को ट्रेन आई तो वह उसमें गया और पटियाला पहुंच गया। जहां एक व्यक्ति से पूछा तो पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गया था।
व्यक्ति ने उनके नाबालिग बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। किशोर सकुशल मिल गया है और रात घर पहुंच गया है। पुलिस औपचारिकताओं के बाद केस रद्द करने जा रही है। - नरेंद्र राणा, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।

उसके पास किशोर की गुमशुदगी की सूचना आई थी। जिसके बाद से जीआरपी किशोर की तलाश कर रही थी। देर रात किशोर को यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर बरामद कर लिया गया। जिसके बाद वे उसे घर पहुंचा दिया गया। -बोद्धराज, अतिरिक्त प्रभारी, थाना जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed