फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angered by the division of property among daughters, the daughter-in-law attacked her mother-in-law with a knife.

Yamuna Nagar News: बेटियों में जायदाद बांटने से नाराज पुत्रवधू ने सास पर किया था चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Angered by the division of property among daughters, the daughter-in-law attacked her mother-in-law with a knife.
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की मॉर्डन कॉलोनी में बेटियों में भी जायदाद बांटने से नाराज पुत्रवधू ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग सास पर चाकू से हमला किया था। जिससे उसकी बाजू की नस कट गई। इस दौरान बुजुर्ग की बेटी से भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला व उसके दोनों बेटों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मॉर्डन कॉलोनी निवासी प्रेम लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक बेटा व तीन बेटियां है। वह अपनी जायदाद अपने बेटे गिरीश व तीनों बेटियों सुमन, रजनी व पूनम में बराबर बांटना चाहती है। लेकिन यह बात उसकी पुत्रवधू मीनाक्षी उर्फ रीतू को मंजूर नहीं है। वह उसकी पूरी जायदाद अपने नाम कराना चाहती है। इसी बात के लिए उसकी पुत्रवधू उससे झगड़ा करती है। बुधवार को वह अपने घर पर थी। तभी उसकी पुत्रवधू ने जायदाद अपने नाम कराने को लेकर उससे झगड़ा किया। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने बेटे खुशबू और दक्ष के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाजू पर चाकू लगने से उसकी नस कट गई। जिससे उसका खून बहना शुरू हो गया। उसने शोर मचाया तो उसकी बेटी रजनी मौके पर पहुंची। उसकी बेटी ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसकी बेटी रजनी पर भी हमला कर दिया। उसका हाथ तोड़ने का प्रयास किया। उसकी दोहती मोनिका ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। वृद्धा का कहना है कि वह हार्ट की मरीज है। उसकी पुत्रवधू उसे व उसके बेटे गिरीश को जान से मारने की धमकियां देती है। उन्हें उससे जान का खतरा है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मीनाक्षी, उसके बेटे खुशबू व दक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed