फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers will perform today by playing thali on roads and intersections

सड़क व चौराहों पर आज थाली बजाकर आंगनबाड़ी वर्कर्स करेंगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will perform today by playing thali on roads and intersections
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन साढ़े तीन महीने हो गए हैं। वीरवार को भी वर्कर्स ने यूनियन के बैनर तले सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके लिए वर्कर्स सुबह अनाजमंडी में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल से सभी वर्कर्स जुलूस निकालते हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय तक पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के बाद उनकी मांगों व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। परंतु सत्र खत्म होने के बाद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को जगाने के लिए वर्कर्स शुक्रवार को शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर थाली बनाएंगी। वर्कर्स विधायक कार्यालय पर धरना करने पहुंची थीं, लेकिन विधायक के न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। जिस पर वर्कर्स ने विधायक कार्यालय से बस स्टैंड तक सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

यहां सीटू नेता विनोद त्यागी, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, जोत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार वर्कर्स से धोखा कर रही है। 2018 की घोषणाओं को लागू न करने पर तमाम आंगनबाड़ी वर्कर्स, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड संघ व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य 26 मार्च को कलायत की महापंचायत में भाग लेंगे। यदि सरकार ने वर्कर्स की मांगें पूरी नहीं की, तो आर पार के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार वर्कर्स से वार्ता कर आश्वासन दे रही है, लेकिन अपनी घोषणाएं लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता रविंद्र कौर ने की, जबकि संचालन ब्लॉक प्रधान दयावती ने किया। इस दौरान सीटू नेता रोशन लाल, अंजू, अंग्रेजो, कर्मा देवी, सुनैना शर्मा, मीना भारद्वाज, पुष्पा, बलजिंद्र कौर, अनीता, सतीश, मंजू ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed