फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi worker got home government wheat and sugar, a case

आंगनबाड़ी वर्कर के घर मिली सरकारी गेहूं और चीनी, मामला दर्ज

Sat, 19 Apr 2014 12:24 AM IST
साढौरा
साढौरा Updated Sat, 19 Apr 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
 Anganwadi worker got home government wheat and sugar, a case
अंबाला के गांव धनौरी की आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात वर्कर के घर से सरकारी गेहूं और चीनी के कट्टे बरामद हुए। कस्बा पुलिस ने नायब तहसीलदार हरीश कालड़ा और सीडीपीओ रेणु चावला के नेतृत्व में वर्कर के घर रेड की। वर्कर कस्बे की मोहगा नारायण दास की रहने वाली है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी वर्कर के खिलाफ हेराफेरी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंबाला के धनौरी गांव की आंगनबाड़ी वर्कर कस्बा के मोहगा नारायण दास निवासी रेखा पत्नी सुनील के घर शुक्रवार को तहसीलदार हरीश कालड़ा, सीडीपीओ रेणु चावला के नेतृत्व में सढ़ौरा पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान पुलिस को वहां से दो कट्टे गेहूं व दो कट्टे चीनी के मिले।
विज्ञापन


यह छापामारी कार्रवाई रेणु चावला ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई। बरामद कट्टों की निशान से उनके सरकारी होने की पुष्टि हो गई है। कट्टे खुले मिल है।

थाना एसएचओ ने बताया कि कट्टे खुले मिले है और कट्टों पर लगे निशान उनके सरकारी होने की पुष्टि करते है। लेकिन कट्टों में रखा राशन सरकारी है या नहीं है इसकी जांच की जाएंगी। फिलहाल कट्टे कब्जे में ले लिए गए हैं। एएसआई राजेंद्र ने बताया कि रेखा के विरुद्ध सरकारी माल में गबन व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed