फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An FIR has been lodged against Aman, a criminal injured in an encounter, for attempt to murder.

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल बदमाश अमन पर हत्या के प्रयास की एफआईआर

Thu, 07 May 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against Aman, a criminal injured in an encounter, for attempt to murder.
यमुनानगर। थाना छपर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाश अमन के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार रखने समेत कई आरोप हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और वारदातों से जुड़े अन्य राज खंगालने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन



सीआईए टू प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे सीआईए- टू टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात नोनी राणा गैंग का एक शूटर छपर-रादौर क्षेत्र में काले रंग की बिना नंबर प्लेट पल्सर बाइक पर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने शाहबाद रोड पर गांव कूलपुर के पास घेराबंदी की। यहां संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने देसी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जाकेट में भी गोली लगी। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल और बाइक बरामद कर आरोपी को काबू कर लिया। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस आरोपी के साथ फायरिंग में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-नोनी राणा गिरोह से जुड़ा है अमन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन पानीपत जिले के गांव गोयला का रहने वाला है और कुख्यात नोनी राणा गिरोह का सदस्य है। वह गैंग के लिए शूटर के रूप में काम करता था। अमन पहले भी फायरिंग की वारदात में शामिल रह चुका है। थाना रादौर में 21 अप्रेल को पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर फायरिंग मामले में वह वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया, जिससे फायरिंग वारदात से जुड़े उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-ठगी के मामले में पूर्व सरपंच चल रहा है वांछित
पूर्व सरपंच ऋषिपाल ठगी के मामले में अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed