फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Route map prepared for the 'Safai Mahakumbh'; 5,000 people to gather on the 7th

Yamuna Nagar News: सफाई महाकुंभ का रूट मैप किया तैयार, 7 को जुटेंगे 5,000 लोग

Fri, 02 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Route map prepared for the 'Safai Mahakumbh'; 5,000 people to gather on the 7th
सफाई महाकुंभ को लेकर नक्शे पर जानकारी लेते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में सात अक्तूबर को होने वाले सफाई महाकुंभ के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महाकुंभ के तहत एक साथ करीब 5,000 लोग नेहरू पार्क के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएंगे।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वीरवार को अधिकारियों के साथ मॉडल टाउन पहुंचकर नेहरू पार्क, दशहरा ग्राउंड समेत विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महाकुंभ का रूट मैप तैयार किया और ड्यूटियां निर्धारित कीं।
विज्ञापन

सफाई अभियान के लिए नेहरू पार्क के आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी जाएगी। अभियान के दौरान सफाई संसाधनों, कर्मचारियों, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि महाकुंभ प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में पांच हजार से अधिक लोग एक ही समय पर सफाई अभियान में भाग लेंगे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सफाई अभियान में शामिल होने का रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौके पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि सफाई महाकुंभ में भाग लेने के इच्छुक लोग तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वीरवार तक 3630 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी अहम : मेयर
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर यमुनानगर के निर्माण में जनभागीदारी अहम है। 5,000 हजार लोगों के 10,000 हाथ एक साथ सफाई में योगदान देंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, हरीश कुमार, सहायक अभियंता मृणाल जैयसवाल, सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, अमित कंबोज, गोविंद शर्मा और कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed