फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amidst tight security, contracts of ten zones of the district were sold for Rs. 1.75 crore

Yamuna Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के दस जोन के ठेके पौने दो करोड़ में बिके

Thu, 05 Jun 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
Amidst tight security, contracts of ten zones of the district were sold for Rs. 1.75 crore
जगाधरी। गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा शराब कारोबारियों ने सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को ठेके के लिए बोली लगा दी। इसके बाद 55 जोन में से 10 जोन के शराब के ठेके बिक गए। यह ठेके अपने रिजर्व प्राइस से पौने दो करोड़ रुपये ज्यादा में बिके। इस दौरान जिला सचिवालय में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। सरकार की ओर से दस जोन के ठेकों का रिजर्व प्राइस 81 करोड़ एक लाख रुपये रखा गया था। जबकि इन ठेकों की ई-नीलामी 82 करोड़ 76 लाख 33 हजार 332 रुपये में टूटी। इस दौरान दस में से नौ जोन महेंद्र सिंह एंड संस ने खरीदे हैं। जबकि एक जोन कर्णवाल वाइंस ने खरीदा है। शेष 45 ठेकों की बोली एक सप्ताह में होने की उम्मीद है। नीलामी की बोली एडीसी नवीन आहुजा की अध्यक्षता में हुई। जबकि कार्रवाई डीईटीसी आलोक पासी की देखरेख में की गई। जिला सचिवालय में हर आने जाने वाले व्यक्ति की गहन तलाशी ली गई। वहीं, नीलामी सभा के बाहर कड़ा पहरा रहा। ई-नीलामी शाम को पांच बजे रखी गई थी। जिससे जिला सचिवालय में आम लोगों की बिल्कुल भी उपस्थिति न हो। ऐसे में सुरक्षा व निगरानी करने में पुलिस को आसानी रही। सचिवालय के सभी प्रवेश व निकास द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। जिला सचिवालय के अलावा तमाम सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रही। संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच की गई। शहर के चौक चौराहों पर भी पुलिस अलर्ट दिखी। इसकी मॉनिटरिंग एसपी ने की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में शराब के कुल 55 जोन हैं। जिसमें से दस बिक चुके हैं और 45 की बोली होनी बाकी है। प्रशासन की ओर से 12 जून से पहले नए खरीदारों को ठेके का अधिकार देना है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय से पहले सभी ठेकों की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी प्रक्रिया के दौरान डीटीसी सेल्स एंड टैक्स अदितेंद्र तक्षक, एईटीओ सतबीर सिंह, महावीर सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर मोहन सिंह राणा, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यासपुर छौली शराब का ठेका सबसे महंगा बिका। इसका 13 मूल्य करोड़ 36 लाख रुपये था। जिसे महेंद्र सिंह एंड संस ने 13 करोड़ 51 लाख 11 हजार 111 रुपये में खरीदा। दूसरे सबसे महंगा ठेका जगाधरी बस स्टैंड का रहा। जिसका रिजर्व प्राइज 11 करोड़ 39 लाख रुपये था। यह ठेका 11 करोड़, 52 लाख 11 हजार 111 में बिका। इसी तरह जोन 1 असगरपुर का रिजर्व प्राइज 6 करोड़ 40 लाख रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस ने यह 6 करोड़ 55 लाख रुपये में खरीदा। इसी तरह मुख्य साढौरा का ठेका अपने रिजर्व प्राइस से 21 लाख रुपये महंगा गया। इसका प्राइज साढ़े छह करोड़ रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस ने छह करोड़ 71 लाख रुपये में खरीदा। जबकि साढौरा दो का ठेका भी महेंद्र सिंह संस के नाम छूटा। फर्म ने यह यह ठेका 4.61 करोड़ की बजाए 4.72 करोड़ रुपये में खरीदा। बक्करवाला कोट ठेका दो लाख रुपये महंगा छूटा। इसका रिजर्व प्राइज 3.91 करोड़ था और यह 3.93 करोड़ रुपये में बिका। यह ठेका कर्णवाल वाइंस ने खरीदा। मंधार-मुसिंबल जोन का मूल्य 5.03 करोड़ था। जो महेंद्र सिंह फर्म ने इसे 5 करोड़ 21 लाख 55 हजार 555 रुपये रुपये में खरीदा। सारण सरस्वती नगर का रिजर्व प्राइज 9.40 करोड़ 30 लाख था। महेंद्र सिंह संस ने 9 करोड़ 61 लाख रुपये में खरीदा। मानकपुर, मुबारकपुर का जोन आरक्षित मूल्य 7.52 करोड़ रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस फर्म ने 7.77 करोड़ रुपये में खरीदा लिया। बस स्टैंड जगाधरी एसएल मार्केट का निर्धारित मूल्य 12 करोड़ 99 लाख रुपये रखा गया था। महेंद्र सिंह एंड संस फर्म ने यह ठेका 13 करोड़ 22 लाख 22 हजार 222 रुपये में अपने नाम कर लिया। शराब ठेकों की ई-नीलामी के दौरान पुलिस पूरी तरफ चौकन्नी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
485 करोड़ रुपये का रखा गया रिजर्व प्राइज
बता दें कि जिले के कुल 55 जोन में शराब ठेकों की ई-नीलामी होनी है। जिसका आरक्षित मूल्य 485 करोड़ रुपये रखा गया है। इनमें से शनिवार को जोन 30, 39 व 50 की नीलामी 27 करोड़ रुपये में हो गई थी। परंतु आबकारी विभाग ने इन तीनों जोन की नीलामी रद्द कर दी थी। आबकारी विभाग का नियम है कि यदि 25 प्रतिशत से कम ठेकों की नीलामी हो तो वह रद्द कर दी जाती है। इसलिए अब इन तीनों जोन समेत सभी 55 जोन की ई-नीलामी बुधवार को हुई। शराब कारोबार में गैंगस्टरों की दखलंदाजी ठेकेदारों में खौफ का आलम है। जिस कारण नीलामी में देरी हो गई है। गैंगस्टरों की धमकियों से तंग ठेकेदारों ने दो जून को सीएम नायब सैनी से मुलाकात की थी। सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को दस जोन के ठेकों की नीलामी हुई है। शेष की नीलामी 12 जून से पहले करने के प्रयास हैं।
----------------
दो ठेकेदारों को दी सार्वजनिक सुरक्षा
जिले के दो शराब कारोबारियों को पुलिस की ओर से सुरक्षा दी गई है। मार्च में शराब गोदाम पर फायरिंग के बाद पुलिस ने कारोबारी विनय साहनी को सुरक्षा प्रदान की है। जिसके चलते उनके घर, ठेके, कार्यालय पर पुलिस तैनात है। वहीं, उनके साथ भी सुरक्षा कर्मी रहते हैं। वहीं, पिछले सप्ताह धमकी और ठेके पर फायरिंग के मामले में भी पुलिस ने शराब कारोबारी हरीश घई को सुरक्षा दी गई है। इस दौरान उनके घर सहित ठेके व अन्य ठिकानों पर पुलिस तैनात की गई है।

------------
वर्जन-
शराब ठेकेदारों को किसी बदमाश से डरने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। पुलिस कारोबारियों को सुरक्षा भी मुहैया करवाएगी। अराजकता फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसमें जनता व कारोबारी पुलिस का सहयोग करें।- सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed