{"_id":"2a10203beda2155634587228f6431588","slug":"ambulance-fire-oxygen-cylinder-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में लगी आग, आक्सीजन के सिलेंडर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में लगी आग, आक्सीजन के सिलेंडर फटे
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर।
Updated Tue, 27 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर की एक एंबुलेंस में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह से जल गई। एंबुलेंस का ड्राइवर उसे रिपेयरिंग के लिए बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर लेकर आया था।
एंबुलेंस की आग से नजदीक खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जल गई। एंबुलेंस में एक के बाद एक लगातार तीन धमाकों से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना रादौर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
एंबुलेंस के चालक सतीश कुमार ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस नंबर (एचआर-02-एम-4590) में वैल्ंिडग का कुछ कार्य होना था, जिसके लिए वह एंबुलेंस को बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर लेकर आया था। वेल्डिंग के बाद जैसे ही उसने एंबुलेंस स्टार्ट की तो गाड़ी की वायरिंग में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई, जिससे एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन के सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गए। सूचना पाकर रादौर पुलिस तथा फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सौभाग्य से घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।