{"_id":"6101b3cb8ebc3e58316eee75","slug":"ambala-saharanpur-train-will-remain-canceled-on-31-july-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl780886200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-सहारनपुर ट्रेन 31 जुलाई को रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-सहारनपुर ट्रेन 31 जुलाई को रहेगी रद्द
विज्ञापन
ंवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्रैक पर मरम्मत के चलते रेलवे ने अंबाला सहारनपुर सेक्शन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक कलानौर रेलवे स्टेशन के पास 30 व 31 जुलाई को लिया जाएगा। इस चार घंटे के ब्लॉक के कारण पांच गाड़ियां प्रभावित होंगी। ऐसे में रेलवे ने एक ट्रेन रद्द की है। वहीं चार के गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। यह गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलाई जाएंगी।
अंबाला के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि गाड़ियों का सुचारू संचालन के लिए रेलवे की ओर से ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत कई स्थानों पर ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 व 31 जुलाई को अंबाला सहारनपुर सेक्शन के कलानौर रेलवे स्टेशन पर काम किया जाएगा। जिसके लिए चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के चलते 31 जुलाई को गाड़ी संख्या 04532 अंबाला सहारनपुर एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द रहेगी।
वहीं 30 जुलाई को गाड़ी संख्या 09325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। जबकि 31 जुलाई को गाड़ी संख्या 04711 हरिद्वार श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक घंटे से देरी से चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02053 हरिद्वार अमृतसर 31 जुलाई को 35 मिनट और 04523 सहारनपुर नंगलडैम पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 31 जुलाई को 25 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ब्लॉक चार घंटे का रहेगा। केवल यही गाड़ियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।