फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambala-Nahan bus service restored, Yamunanagar

अंबाला-नाहन बस सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ambala-Nahan bus service restored, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लॉकडाउन के दौरान बंद हुई अंबाला-नाहन बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। वाया साढौरा से जाने वाली बस शुरू होने से जिले के दो दर्जन गांवों की अंबाला और हिमाचल के नाहन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। बस बंद होने के बाद से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। खासकर कालाआंब के उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही थी।
हिमाचल रोडवेज की बस सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर अंबाला से चलेगी और करीब 6:55 बजे साढौरा पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद सात बजे यह बस नाहन के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में यह नाहन से सवा पांच बजे चलेगी जो साढ़े छह बजे साढौरा पहुंचे और पांच मिनट ठहराव के बाद आठ बजे अंबाला में रात्रि विश्राम होगा। वहीं यमुनानगर डिपो की एक बस साढौरा बस स्टैंड से निर्धारित समय सुबह 7 बजे अंबाला के लिए चलेगी और अंबाला से यमुनानगर जाएगी। उसके बाद शाम को यही बस पांच बजे यमुनानगर से जगाधरी होते हुए वापस साढौरा में रात्रि को विश्राम करेगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुमंत जैन ने बताया कि दोनों रूट पर बंद बसों को शुरू करवाने के लिए उन्होंने यमुनानगर में परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों ने हिमाचल रोडवेज के अधिकारियों से बातचीत की। अब बस सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। इसके लिए परिवहन मंत्री का भी आभार है, जिन्होंने लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा इंचार्ज देव कुमार ने बताया की क्षेत्र में हिमाचल रोडवेज की नाहन से अंबाला रूट पर बस शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। यह रूट हिमाचल रोडवेज के पास है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर कालाआंब इंडस्ट्री क्षेत्र भी है। जहां कंपनियों में काम करने वाले सैकड़ों लोग रोजाना आते जाते हैं। इस बस का समय ड्यूटी टाइम का है। इसलाॉए कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। वहीं सुबह के समय अंबाला की तरफ और शाम के समय यमुनानगर से साढौरा की तरफ चलने वाली सेवा भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्राइवेट बसें भी अंबाला रूट पर चलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed