फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ambala-delhi Express start

अंबाला-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस शुरू

Sun, 15 Sep 2013 01:03 AM IST
यमुनानगर।
यमुनानगर। Updated Sun, 15 Sep 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
ambala-delhi Express start
रेल बजट में घोषित की गई अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस शनिवार से शुरू हो गई। ट्रेन को केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अंबाला छावनी से हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री इसी ट्रेन में बैठकर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

जहां उनका स्वागत जोर शोर से किया गया। केंद्रीय मंत्री ने नारियल फोड़ कर जगाधरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को पुरानी दिल्ली के लिए रवाना किया। ट्रेन दोपहर 12:25 बजे जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। रविवार से यह ट्रेन रूटीन में सुबह साढे़ छह बजे जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अंबाला-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस वाया जगाधरी ट्रेन कोचलवाने की विभिन्न संगठनों और यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग शनिवार को पूरी हो गई। रेल बजट में गई अंबाला से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सुबह 11:30 बजे अंबाला कैंट से हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री जरनल बोगी में बैठकर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दोपहर के करीब 12:25 मिनट पर पहुंचीं। जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और केंद्रीय मंत्री के पहुंचने पर उत्तर रेलवे अंबाला मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, दैनिक यात्री संघ और अन्य सामाजिक संगठनों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का स्वागत किया, वहीं ट्रेन के शुरू होने पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

 इस मौके पर सतीश सैनी, दैनिक यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान अनिल गोयल, रेल यात्री संघ के कार्यकारी प्रधान सीए विशाल भाटिया, जिला सचिव अवतार सिंह चुघ, हरप्रीत सिंह, राजेश भाटिया, सुरेंद्र मेहता, सुनील शर्मा, चंद्र पाहवा, संजीव भाटिया, विक्रम चौहान, शीश पाल वर्मा, प्रवीण वर्मा, राकेश वर्मा, राम सिंह और सुशील कांबोज आदि मौजूद रहे।  

आज से रूटीन में चलेगी ट्रेन
अंबाला से पुरानी दिल्ली जाने वाली यह नई ट्रेन रविवार को रूटीन में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। अंबाला कैंट से चलकर ट्रेन बराड़ा, मुस्तफाबाद और जगाधरी वर्कशाप से होते हुए सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां ट्रेन दो मिनट का ब्रेक लेकर छह बजकर 38 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन सरसावा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से होती हुई पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर अंबाला के लिए रवाना होकर वाया सहारनपुर से होती हुई शाम छह बजकर 20 मिनट पर जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाम सात बजकर 10 मिनट पर यह ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आकर रुकेगी।  

लंबे समय का इंतजार पूरा
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजिंद्र चितकारा का कहना है कि ट्रेन को शुरू होने से उनकी लंबे समय से चल रहीं मांग आज पूरी हो गई। ट्रेन को चलवाने के लिए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, दैनिक यात्री संघ और कई अन्य संगठन कई साल से प्रयास कर रहें है। इसके लिए उन्हाेंने संबंधित उच्चाधिकारियों से कई बार मांग कर चुके है। ट्रेन के शुरू होने का श्रेय उन्हाेंने केंद्रीय मंत्री को देते हुए आभार प्रकट किया।


दिन के समय हो ट्रेन का समय
अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस के शुरू होने से शहरवासियों को खुशी है, वहीं इस बात का मलाल है कि ट्रेन का समय दिन में क्यों नहीं किया गया। क्योंकि सुबह के समय दिल्ली के पहले ही कई ट्रेन है। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद दिन के समय कोई ट्रेन नहीं है। यदि इस ट्रेन का समय सुबह दस बजे के बाद होता तो अच्छी बात थी। क्योंकि दिन के समय केवल दो पैसेंजर ट्रेन जाती है। जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे के बाद रात को सवा ग्यारह बजे एक्सप्रेस ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed