फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambala beat Yamunanagar by one goal and named the trophy

अंबाला ने यमुनानगर को एक गोल से हरा ट्रॉफी की नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ambala beat Yamunanagar by one goal and named the trophy
यमुनानगर। पेपर मिल फुटबॉल मैदान में चल रहा दो दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का अंतिम मैच अंबाला और यमुनानगर के बीच खेला गया। बेहद रोमांचकारी मैच में अंबाला ने यमुनानगर की न्यू सिटी फुटबॉल क्लब को एक गोल से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पेपर मिल ग्राउंड में यह पहली ओल्ड हीरोस सेवन ए साइड अंडर-17 वुमेन फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट करवाया गया। समापन समारोह में उत्तर रेलवे के जगाधरी वर्कशॉप के महिला कल्याण संगठन की प्रधान मनीषा पवार मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि 43 डिग्री तापमान में खेलना बहुत बड़ी चुनौती है। इसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को टॉफी व सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. पायल रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस से सभी को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए। डॉ. पायल ने कहा कि बेटे बेटियों में कभी फर्क नहीं समझना चाहिए। उन्हें भी बेटे जितने ही हक और प्यार देना चाहिए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को संगठन की तरफ से 5100 का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी मनप्रीत कौर ने कहा कि उनका सपना है कि हरियाणा की खिलाड़ी भी एक दिन भारतीय टीम का हिस्सा बने। खिलाड़ियों की मेहनत देखकर लग रहा है फुटबॉल की नेशनल टीम में हरियाणा की बेटियां होंगी। अंशिका मानिकटहला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उपविजेता टीम न्यू सिटी फुटबॉल क्लब के सभी खिलाड़ियों को समाजसेवी सहज दुग्गल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 3100 रुपये का इनाम दिया। तीसरे स्थान पर रही झज्जर की टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ अतिथि उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्य मरियम खान, सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. पायल रावत, सर्व जागरण संगठन के जिलाध्यक्ष ममता सेन, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान मनप्रीत कौर, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समता धीमान एवं योग प्रशिक्षिका अंशिका मानिकटाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया। कार्यक्रम में न्यू सिटी फुटबॉल क्लब प्रधान राजीव मेहता, कोच प्रमोद सिंह, जिला फुटबॉल संघ प्रधान भारत भूषण जुयाल, जिला फुटबॉल संघ महासचिव राजेश भारद्वाज, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दुर्गा प्रसाद मिश्रा, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी सतीश दुबे, दलबीर सिंह, बलेसर सिंह, सुरेंद्र मोहन, ब्रिज मोहन, आशीष शर्मा, कोच अनिल कांत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed