फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allocated seats not filled even in two phases in Nodal ITI

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में दो चरणों में भी नहीं भरी आवंटित सीटें

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allocated seats not filled even in two phases in Nodal ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का तीसरा व अंतिम चरण शुरू हो गया है। दो चरणों के बाद भी नोडल आईटीआई की 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। इस बार नोडल आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। यही इतना नहीं दो वरीयता सूची में अलॉट सीटों पर मात्र 55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है।
अब तीसरे चरण की प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी अपनी पसंद में संशोधन कर रहे हैं। वहीं रिकॉर्ड आवेदन के बावजूद सबसे ज्यादा पसंदीदा ट्रेड की सीटें भी खाली हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन, कोपा, वायरमैन ट्रेड में आवेदन हुए हैं। वीरवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा है। इस दौरान पोर्टल पर दिखाई गई सीटों के अनुसार विद्यार्थियों ने पसंद में संशोधन किया।
विज्ञापन

संशोधन के लिए विद्यार्थी सुबह ही आईटीआई पहुंचने लगे थे। वहीं, विद्यार्थियों के पास आवेदन में संशोधन करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जबकि 22 जुलाई को तीसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। दो चरण की प्रक्रिया के बाद नोडल आईटीआई की 804 सीटें खाली हैं। इस बार कुल तीन चरण ही करवाए जाए रहे हैं। इसके बाद ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली वरीयता सूची में 753 सीट अलॉट की गई थी, जिसमें से कुल 363 पर ही दाखिले हो पाए थे। दूसरी सूची 335 सीटें अलॉट की गई थीं। जिसमें से मात्र 183 ने दाखिला लिया। दोनों ही चरणों में सीटें खाली रह गई थीं। इसका कारण विद्यार्थियों को पसंद की ट्रेड न मिल पाना है।
रिकाॅर्ड आवेदन के कारण वरीयता सूची 106 के पार चली गई थी। जिस कारण अधिकांश विद्यार्थियों को उनकी प्राथमिक ट्रेड नहीं मिली। जिसके बाद वे अपनी पसंद में बदलाव कर रहे हैं। प्रक्रिया में दस्तावेज जांच के बाद करीब 350 विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। जबकि अब तक 200 से ज्यादा विद्यार्थी अपनी पसंद में संशोधन करवा चुके हैं।
किस ट्रेड में कितनी सीटें रिक्त



खाली सीटों की सूची पोर्टल पर दिखाई गई। कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की 48 में से 24 सीटें भर गई हैं और 24 खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन की 48 में से 19 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 36 खाली हैं। फिटर की कुल 40 में से 19 पर दाखिले हो गए हैं और 21 सीट खाली हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 24 सीट रिक्त हैं। इलेक्ट्रिशियन की 40 में से 15 सीट खाली हैं। स्टेनोग्राफर की 48 में से 34 सीट भर गई हैं और 14 खाली हैं। मशीनिस्ट की 60 में से 22 पर ही दाखिले हुए हैं हैं। वेल्डर की 120 में से 53 सीटें भर गई हैं और पोर्टल पर 67 सीट दिखाई गई हैं। कोपा की 96 में से 30 खाली हैं। प्लंबर की 96 में से 72 सीट खाली हैं। वायरमैन की 40 में से 241 सीटें खाली हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड में भी 50 से 70 प्रतिशत सीट खाली हैं।

तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी अपनी पसंद में संशोधन कर रहे हैं। मेरिट ज्यादा होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों को सीट नहीं मिल पाई है। तीसरे चरण के बाद ओपन काउंसलिंग होगी। चारों चरणों में सभी सीटें भर जाएंगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed