{"_id":"5d5d91f18ebc3e6c332fd638","slug":"alligation-woman-case-file-yamuna-nagar-news-rtk513074346","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को डीसी का ड्राइवर बताकर काम करवाने के नाम पर 50 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को डीसी का ड्राइवर बताकर काम करवाने के नाम पर 50 हजार हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुसानी निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर खुद को डीसी का ड्राइवर बताकर काम करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उच्च अधिकारियों व राजनीति पहुंच के चलते आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने इस संबंध में सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
दुसानी निवासी बबली रानी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि कुछ माह पहले उसके पति शीश पाल की मुलाकात ममीदी व पांजूपुर निवासी दो व्यक्तियों से हुई। उसके पति को जमीन से संबंधित एक फर्द तहसील से निकलवानी थी। इस दौरान ममीदी निवासी व्यक्ति ने उसके पति को खुद को डीसी का ड्राइवर बताया। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अच्छी जानकारी है। वे उसका काम करवा देंगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने काम करवाने के नाम पर उसके पति से 50 हजार रुपये का खर्च आने की बात कही। उसका पति उनकी बातों में आ गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलीभगत करके उसके पति से 50 हजार रुपये हड़प लिए। लेकिन उनका काम नहीं करवाया। कुछ दिनों पहले उसके पति की मौत हो गई। उन्होंने इस संबंध में जब आरोपी से बातचीत की तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने शिकायत सीएम विंडो पर दी। जिसमें उसने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।