फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   alligation, gang rape

महिला ने पांच लोगों पर लगाया कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 22 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
alligation, gang rape
भाई का अच्छे संस्थान में एडमिशन दिलाने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति ने खिजराबाद क्षेत्र से एक महिला को एक फार्म हाउस पर लेकर गया। जहां चार व्यक्ति पहले से मौजूद थे। आरोप है कि यहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ पांचों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खिजराबाद क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसे अपने छोटे भाई का एडमिशन कराना था। इसके लिए वह छछरौली बालकुंज आई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मुंडाखेड़ा निवासी राजपाल से हुई। आरोपी राजपाल ने उसे कहा कि वह उसके भाई को अच्छे शिक्षण संस्थान में एडमिशन दिलाएगा। जिससे वह आरोपी की बातों में आ गई। इस दौरान आरोपी उसे शहर के किसी शिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए बातचीत करने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे एक फार्म हाउस में ले गया। जहां पर चार व्यक्ति पहले से मौजूद थे। राजपाल ने उसे कहा कि वह अपने दोस्तों से मिले ले। इसके बाद एडमिशन कराने जाएंगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी राजपाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह होश खो बैठी। आरोप है कि इस दौरान राजपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फार्म हाउस पर मौजूद चार अन्य व्यक्तियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ सीमा ने बताया कि आरोपी राजपाल को नामजद कर चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed