फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of demands being ignored; announcement to intensify the agitation

Yamuna Nagar News: मांगों की अनदेखी का आरोप, आंदोलन तेज करने का एलान

Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allegations of demands being ignored; announcement to intensify the agitation
बैठक के दौरान मौजूद यूनियन व जिला कमेटी की पदा​धिकारी। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आशा वर्कर्स यूनियन सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को गुरु रविदास मंदिर में जिला प्रधान राजेश कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
राजेश कुमारी ने कहा कि 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम महानिदेशक कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि अब तक लागू नहीं की गई है। वहीं आरोग्य मंदिर ऐप, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान सहित विभिन्न कार्यों का बकाया भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन कार्यों के कारण नियमित स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। नौ जुलाई को जिले की सभी आशा वर्कर्स मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी। बैठक में गुरविंदर कौर, परमजीत, रेखा रानी सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed