{"_id":"6aa6f8a95111374c590d94ab","slug":"allegation-of-rude-behavior-towards-a-nursing-officer-at-the-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162842-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से अभद्रता का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का बीपी जांचतीं नर्सिंग ऑफिसर रजनी बाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में एक महिला मरीज ने बीपी जांचने के लिए कुछ देर इंतजार करने को कहने पर नर्सिंग ऑफिसर से अभद्रता की और गला पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान केबिन में मौजूद नर्सिंग छात्रा ने बीच-बचाव कर महिला को बाहर निकाला। नर्सिंग ऑफिसर ने मामले की जानकारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को दी।
नर्सिंग ऑफिसर रजनी बाला के अनुसार उनकी ड्यूटी ओपीडी रजिस्ट्रेशन के सामने बने केबिन में है। यहां उनका काम अस्पताल में दवा लेने आने वाले मरीजों का ब्लड प्रेशर जांचकर पर्ची पर दर्ज करना और मरीजों की आभा आईडी बनाना है। वह एक मरीज का बीपी जांच रही थीं। इसी दौरान महिला उनके पास आई और तत्काल बीपी जांचने के लिए कहने लगी।
उन्होंने महिला से केवल इतना कहा कि अभी वह दूसरे मरीज का बीपी जांच रही हैं, उसके बाद उसका नंबर आएगा। आरोप है कि इस बात पर महिला भड़क गई और नर्सिंग ऑफिसर को गालियां देने लगी। रजनी बाला ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो महिला जबरन केबिन में घुस गई और उनका गला पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां मौजूद नर्सिंग छात्रा ने महिला को पकड़ लिया और केबिन से बाहर किया। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से सुरक्षा कर्मियों की मांग मुख्यालय से की जा रही है, लेकिन अभी तक सुरक्षा कर्मी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
अस्पताल एचकेआरएनएल के माध्यम से सुरक्षाकर्मी रखे जाने हैं। सुरक्षाकर्मियों के लिए मुख्यालय में लिखा हुआ है। नर्सिंग ऑफिसर से बदसलूकी की शिकायत अभी मेरे पास नहीं आई है। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।