फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegation of rape on youth

कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape on youth
जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने एक युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी संधाय निवासी प्रवीण कुमार उसे सहारनपुर ले गया और कई दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये और गहने भी ले लिए। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी प्रवीण से जान पहचान हुई थी। कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर पर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे फोन करके शादी करने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे वह डर गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसकी सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठी व 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 17 मई को आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने साथ सहारनपुर ले गया। वहां उसने एक कमरे में कई दिन तक बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसके पति ने प्रतापनगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तो आरोपी उसे थाने लेकर गया। यहां पर आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उससे अपने हक में बयान दिलवाए। इसके बाद आरोपी फिर उसे सहारनपुर ले गया और उसे कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। उसके विरोध जताने पर आरोपी उससे मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर 12 जून को आरोपी उसे लेकर छछरौली अड्डे पर ले आया। वहां पहले से खड़े उसके परिजनों ने उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने उनके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाने की कोशिश की तो उसकी वीडियो वायरल कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। इसके बाद वह आरोपी के खिलाफ शिकायत देने प्रतापनगर थाना पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत लेने से मना कर दिया। बाद में महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसआई अमरदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed