फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of rape on Brother-in-law and husband for expelling her from home by saying triple talaq

देवर पर दुष्कर्म व पति पर तीन तलाक बोल घर से निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape on Brother-in-law and husband for expelling her from home by saying triple talaq
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म व पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व देवर समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी को जब भी मौका मिलता था, वह उससे छेड़खानी करता था। विरोध जताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। जबकि अन्य ससुराल पक्ष के लोग बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने उसे घर पर अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने जब इस बारे में अपने पति को बताया तो उल्टा उसने उसे ही डांटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसे प्रताड़ित किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में महिला के देवर पर दुष्कर्म, पति पर तीन तलाक व पांच अन्य ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed