फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of cutting poplar trees from panchayat land

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन से पॉपुलर के पेड़ काटने का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Allegation of cutting poplar trees from panchayat land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव टिब्बी अराइंया में पंचायती जमीन से पॉपुलर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। जिस पर जमीन ठेकेदार ने डायल 112 को फोन कर पेड़ काटने का काम रूकवाया। वहीं तब तक दूसरा पक्ष दो ट्रॉली लकड़ी भरकर ले जा चुका था। जजेस पुलिस की मदद से रुकवाया गया। दोनों ट्राली प्रतापनगर थाना में खड़ी कर दी गई। जहां पर पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों को बुलवाया गया। दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन से पेड़ काटे हैं।
शिकायतकर्ता बलविंद्र ने बताया कि 11 जून को उसने गांव में पंचायती जमीन ठेके पर ली थी। जिसमें खड़े पॉपुलर के पेड़ को नानक व अन्य ने जबरन काटने का प्रयास किया, जबकि ठेका उनके नाम है। ऐसे में जमीन में खड़ी फसल व पेड़ पौधे की जिम्मेदारी भी उसकी है। रविवार को वह दो ट्रालियां पॉपुलर की भरकर ले जाने लगे। िस पर उन्होंने डायल 112 व थाना प्रताप नगर को सूचित किया।
विज्ञापन

बलविंद्र ने बताया कि यहां खड़े पेड़ों को चोरी से काटने के बारे में उक्त लोगों ने ही सीएम विंडो व बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दे रखी है कि किसी भी समय यह पेड़ काटे जा सकते हैं। अब शिकायत करने वाले भी यही लोग हैं और पेड़ काटने वाले भी यही हैं। बलविंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायती जमीन से लकड़ी काटने के लिए पैमाइश करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में दूसरे पक्ष के नानक का कहना है कि उन्होंने अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों को ही काटा है। शिकायतकर्ता बेवजह से इन पेड़ों पर पंचायत का हक बता रहा है। यह उनकी अपनी जमीन है। उनका अपना नंबर है। पंचायत प्रशासन चाहे तो इसकी जांच करवा सकता है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
इस बारे में थाना प्रभारी प्रतापनगर संदीप कुमार का कहना है कि टिब्बी अराइंया की पंचायती जमीन से लकड़ी काटने की शिकायत आई है। मौके से लकड़ी से भरी दो ट्राली को कब्जे में लिया गया है दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जल्द पैमाइश कराएंगे : सरपंच
सरपंच रजनेश कुमार का कहना है कि पंचायत की लगभग साढ़े नौ एकड़ जमीन है। छह एकड़ जमीन का ठेका हुआ है, जो बलविंद्र के नाम है। अब किस जमीन से लकड़ी काटी गई है। यह जांच का विषय है। जल्द ही जमीन की पैमाइश करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed