फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All three offices of the corporation will remain open today

Yamuna Nagar News: आज भी खुले रहेंगे निगम के तीनों कार्यालय

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
All three offices of the corporation will remain open today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चालू वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने से पहले अधिक से अधिक संपत्ति कर की रिकवरी के लिए शनिवार व रविवार को भी नगर निगम कार्यालय खुले रहे। दो दिन में तीनों नागरिक सुविधा केंद्रों व ऑनलाइन नगर निगम के पास लगभग डेढ़ करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ। 31 मार्च को ईद की छुट्टी के दिन भी तीनों निगम कार्यालय खुले रहेंगे।
संपत्ति कर नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे शहर के विकास कार्य व नगर निगम अन्य खर्च चलते हैं। 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है। इस वर्ष लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम के चुनाव होने के चलते पूरा संपत्ति कर नहीं आया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अधिक से अधिक संपत्ति कर जमा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे है। एक लाख प्रॉपर्टी टैक्स से अधिक के बकायेदारों की संपत्ति सील कर संपत्ति कर वसूला जा रहा है, वहीं निगम कर्मियों द्वारा बकायेदारों को फोन कर संपत्ति कर जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से 30 से अधिक बकायेदारों की संपत्ति भी सील की गईं। इसके अलावा लोगों से संपत्ति कर जमा कराने की अपील की गई। इसके चलते निगम के पास अब तक लगभग 14 करोड़ के करीब संपत्ति कर जमा हुआ है। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहे। दोनों दिन संपत्ति कर लिया गया। सोमवार को वित्त वर्ष का अंतिम दिन है और ईद का अवकाश है। लेकिन सोमवार को भी नगर निगम के तीनों कार्यालयों में टैक्स जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि संपत्ति के जिन बकायेदारों को नोटिस जारी हुए हैं, उन सभी की संपत्ति बकाया जमा न करने पर सील की जाएगी। इससे बचने के लिए संपत्ति मालिक संपत्ति कर जमा कराए। साथ ही संपत्ति कर के अन्य बकायेदारों से 31 मार्च के बाद 18 प्रतिशत ब्याज समेत संपत्ति कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed