Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All services including transport, railways and health are affected due to cold

Yamuna Nagar News: ठंड से परिवहन, रेलवे, स्वास्थ्य सहित सभी सेवाएं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
All services including transport, railways and health are affected due to cold
पानीपत। ठंड का हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। कृषि के लिए ठंड बेहतर है तो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है। रेलवे व परिवहन सेवाएं ठंड में धुंध के कारण प्रभावित हो रही है। सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई कई घंटे देरी से पहुंच रही है। परिवहन निगम की बसों की रफ्तार भी काफी कम है। स्कूलों की छुट्टी की गई है।इससे शिक्षा का क्षेत्र भी प्रभावित है।
विज्ञापन

ठंड में निमोनिया, स्केबीज, ह्दय के रोगी बढ़ गए हैं। इन तीनों रोगों की ओपीडी 700 से अधिक हो रही है, हालांकि ठंड से अन्नदाता काफी खुश है। यह ठंड गेहूं के फसल के बेहतर है। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता 20 मीटर तक रही। वाहन रेंग रेंग कर चले। दोपहर के बाद हल्की धूप खिली, तब तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। कई दिनों से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। लगातार तापमान में कमी आ रही है, इस कारण से ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस साल ठंड अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा होने की संभावना है। धूप निकलेगी लेकिन हल्की धुंध बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 18 सेंटीग्रेट एवं न्यनतम आठ-नौ सेंटीग्रेट रहेगा। मौसम में नमी 51 प्रतिशत और हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। आगामी दिनों में ठंड बढ़ेगी।
सर्द कपड़ों की खरीदारी ने पकड़ा जोर ः बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में रविवार को ठंड के बावजूद बाजार में भीड़ रही। इंसार बाजार में निकलने तक का रास्ता नहीं मिला। इसके साथ कंबल और शॉल मार्केट भी सर्दी में एकाएक गर्म हो गया। शाम को गर्म पेय और खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री हुई। लोग सामान्य दिनों से पहले अपने घरों में पहुंच गए।
कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव होगा उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से मौसम करवट लेगा।
छह जनवरी तक बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन पांच जनवरी की रात और छह जनवरी को राज्य में उत्तर व दक्षिण पश्चिमी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। जितनी ठंड बढ़ेगी उतनी ही गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। जिससे गेहूं उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

बढ़ती ठंड और कोहरे से सब्जियों की फसलों का किसान ध्यान रखें। उन्होंने सलाह दी कि ठंड से टमाटर, आलू और अन्य फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करें और आलू की फसल में सिंचाई करते हुए थोड़ा सल्फर भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed