{"_id":"5f5d16868ebc3e5aa550ca7e","slug":"alcohol-recovered-yamuna-nagar-news-knl440126125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में मिली 689 पेटियों में 8279 बोतल नकली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में मिली 689 पेटियों में 8279 बोतल नकली शराब
विज्ञापन
alcohol recovered
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शुक्रवार की रात को बुबका रोड पर नकल शराब से भरा एक कैंटर पकड़ा है। कैंटर से शराब की 689 पेटियां बरामद की। जिनमें 8279 बोतलें पाई गई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शराब की बोतलों पर मस्ती माल्टा का मार्का लगा हुआ था, जो पिकाडली एग्रो इंडस्ट्री भादसों में बनी हुई दिखाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्साइज विभाग व पिकाडली एग्रो इंडस्ट्री भादसों के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया। एक्साईज विभाग की ओर से इंस्पैक्टर रामप्रकाश व पिकाडली एग्रो इंडस्ट्री की ओर से एक्साइज इंस्पेक्टर युद्धवीर थाना रादौर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने इस शराब को नकली बताया। जिले में भारी मात्रा में नकली व अवैध शराब पकड़े जाने से क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों का भंडाफोड़ हुआ है।
लॉकडाउन के दौरान जमकर अवैध शराब रादौर क्षेत्र में सप्लाई हुई। लेकिन, अब शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए है। बड़ी मात्रा में नकली शराब पकड़े जाने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मामले की जांच अब सीआईए को सौंप दी है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि नकली व अवैध शराब क्षेत्र में कहा से सप्लाई हुई थी और कौन शराब तस्कर है, जो जिले व रादौर क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई कर रहे हैं।