फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aim to empower adolescents: Komal

किशोरों को सशक्त बनाना उद्देश्य : कोमल

Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Aim to empower adolescents: Komal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। गनौला गांव में किशोर संसाधन केंद्र (एडोलसेंट रिसोर्स सेंटर) का शुभारंभ सरपंच कोमल ने किया। सरपंच ने अपने संबोधन में कहा यह केंद्र हमारे गांव के किशोरों के लिए एक नई शुरुआत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के किशोरों को सशक्त बनाना और उनके समग्र विकास के लिए संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करना है।


बीआरसी रमेश कुमार ने कहा कि यह केंद्र बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा प्रदान करेगा। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक अक्षत ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की भूमिका और गांव के विकास में सहयोग के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन शानदार तरीके से किया गया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखाया। यह पहल गांव के बच्चों के लिए शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक अक्षत जरनैल, जसवीर, कृष्णा, ईशा, निर्मल, सरिता, सचिन, शीतल, निशा, और प्रियंका ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed