फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister Shyam Singh Rana inaugurated the pumping station.

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पंपिंग स्टेशन का किया शुभारंभ

Sat, 29 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Shyam Singh Rana inaugurated the pumping station.
नारियल फोड़कर पंपिंग स्टेशन का शुभारंभ करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।संवाद
रादौर। शहर की वीआईपी कॉलोनी में शुक्रवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाए गए पंपिंग स्टेशन का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि शहर की नई स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से पंपिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

इसके शुरू होने से नई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाने, सीवरेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण और शेष क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था के उन्नयन के कार्य गति पकड़ेंगे।
विज्ञापन

अब लगातार कॉलोनियों में सीवरेज बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। शहर की कई कॉलोनियों के लोग लंबे समय से सीवरेज न होने के कारण परेशान थे, जल्द ही ये समस्या दूर हो जाएगी। जलापूर्ति विभाग के एसडीओ रवि नायक ने बताया कि कृषि मंत्री ने नए मेन पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य, पार्क सौंदर्यीकरण तथा अन्य संबंधित परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन विपिन कांबोज, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed