फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister inspected the CM's rally site

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने किया सीएम की रैली स्थल का निरीक्षण

Sun, 18 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inspected the CM's rally site
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की छछरौली अनाज मंडी में होने वाली जन आशीर्वाद रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बात कृषि मंत्री कंवरपाल ने शनिवार को छछरौली अनाज मंडी में रैली स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कही।
उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, प्रभारी रामनिवास गर्ग, संयोजक रामपाल सिंह उपस्थित रहे। कृषि मंत्री कंवरपाल ने निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। कहा कि भीड़ के मामले में यह रैली पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
विज्ञापन

छछरौली अनाज मंडी में होने वाली रैली के लिए वह लगातार जगाधरी विधानसभा के हर क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्हें रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की जन आशीर्वाद रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले कुछ समय में ही जनहित की योजनाओं की लगातार घोषणाएं कर लोगों का दिल जीतने का काम किया है। कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन का आह्वान किया कि 18 अगस्त सुबह दस बजे छछरौली अनाज मंडी में पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के विचारों को सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed