फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agricultural law has been made at the behest of economic terrorists: Chadhuni

आर्थिक आतंकवादियों के कहने पर बनाएं गए हैं कृषि कानून: चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Agricultural law has been made at the behest of economic terrorists: Chadhuni
Agricultural law has been made at the behest of economic terrorists: Chadhuni - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने यमुनानगर के गांव सरावां में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां किसान-मजदूर पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चंद लोगों के हाथ में चली गई है। ये चंद लोग ही देश के आर्थिक आतंकवादी हैं और इन आर्थिक आतंकवादियों के कहने पर केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाए हैं। इन कानूनों के लागू होने से पूरे देश का एग्रो बिजनेस कारपोरेट जगत करेगा। चढूनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री इनके क्लर्क के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारपोरेट जगत के लोग कानून बनाकर लाते हैं और प्रधानमंत्री इस पर साइन कर देते हैं। हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है। इसलिए जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक जात पात का भेदभाव छोड़कर आंदोलन जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को उनका हक मिल जाए तो देश की जीडीपी बढ़ जाएगी। ये जो लड़ाई लड़ी जा रही है ये हमारे पेट की लड़ाई है, हमारे हक की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नहीं टकराना है, लेकिन बीजेपी और जजपा नेताओं का बहिष्कार जारी रखना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जिन विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया है, उनको गांव में नहीं घुसने देना है।
विज्ञापन

इस आंदोलन को बड़े सिस्टम से लड़ने की जरूरत है। यह धर्मयुद्ध है और इसमें सभी की आहुति होनी चाहिए। क्योंकि यह आंदोलन लंबा चल सकता है। हमें भी नहीं पता की कब तक चलेगा, लेकिन यह आंदोलन हमें अंतिम सांस तक लड़ना है। इसलिए प्रत्येक गांव से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जरूर पहुंचे। हमारी प्रशासन और पुलिस से भी अपील है कि वे दुखी किसानों को और ज्यादा परेशान न करें। कहीं ऐसा न हो कि किसान पहले आपसे ही निपटने लग जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, मंदीप रोडछप्पर, वेद प्रकाश राणा, सरदार लखविंदर सिंह चीमा, सरदार गुरचरण सिंह ढिल्लों, हरविंद्र सिंह चीमा, चौधरी मतलूब हसन समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Agricultural law has been made at the behest of economic terrorists: Chadhuni

Agricultural law has been made at the behest of economic terrorists: Chadhuni- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed