फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agency operators are refusing to give cylinders without booking.

Yamuna Nagar News: बुकिंग के बिना सिलिंडर देने से एजेंसी संचालक कर रहे इन्कार

Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Agency operators are refusing to give cylinders without booking.
बूड़िया में गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
छछरौली। क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर भले ही आधिकारिक स्तर पर स्थिति सामान्य बताई जा रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग के लिए दी गई मिस्ड कॉल सुविधा ठप होने के कारण लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगने लगी हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के लिए मिस्ड कॉल करने पर बार-बार कॉल डिस्कनेक्ट हो जाती है। कई लोग दो-दो दिन से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। ऐसे में घरों में गैस खत्म होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को छछरौली स्थित गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर पहुंच गईं। महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहीं और सिलेंडर देने की मांग करती रहीं। कई महिलाओं ने बताया कि घर में गैस खत्म होने से बच्चों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि एजेंसी संचालक दिनेश नेहरा का कहना है कि कंपनी के नियमों के अनुसार बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जा सकता। उनका कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सिलेंडर का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सरकार की ओर से भी गैस की आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन एजेंसी के बाहर लगी भीड़ और परेशान उपभोक्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग व्यवस्था दुरुस्त होने तक लोगों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। संवाद

बूड़िया में गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद

बूड़िया में गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed