फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After two hours of discussion on 11 names, Narendra Sagadi was chosen as the Mandi head

11 नामों पर दो घंटे की चर्चा के बाद नरेंद्र सागड़ी को चुना मंडी प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
After two hours of discussion on 11 names, Narendra Sagadi was chosen as the Mandi head
यमुनानगर/रादौर। अनाजमंडी प्रधान चुनाव को कर जिला अनाजमंडी एसोसिएशन की बुधवार को दोबारा बैठक हुई। यह बैठक आढ़ती मानसिंह आर्य के नेतृत्व में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शिवकुमार संधाला मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

बैठक में मंडी के सभी आढ़तियों ने भाग लिया। सभी से विचार कर प्रधान पद के लिए 11 सदस्यों के नाम सुझाए गए। इन नामों पर करीब दो घंटे गहन मंत्रणा व चर्चा हुई। जिसके बाद युवा आढ़ती नरेंद्र सागड़ी को प्रधान बनाने पर सहमति बन पाई। इससे पहले नरेंद्र सागड़ी के पिता करनैल सागड़ी मंडी प्रधान रह चुके हैं। नवनियुक्त मंडी प्रधान नरेंद्र को आढ़तियों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। यहां नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आढ़तियों की समस्याओं का समाधान व मांगें पूरी करवाना है। नरेंद्र ने बताया कि जल्द ही मंडी कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। मंडी को हरा भरा रखने के लिए पौधे लगाए जाएंगे और इनके पालन के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। यहां जिलाध्यक्ष शिवकुमार संधाला ने नरेंद्र को नियुक्ति पर बधाई दी। बैठक में राजेश कांबोज, प्रवीन कांबोज, पूर्ण आहूजा, आशु आहूजा, ऋषिपाल कांबोज, कर्मवीर खुर्दबन, करनैल सागड़ी, रोशनलाल कांबोज, मिहा सिंह, पवन गर्ग, सुभाष कांबोज, प्रवीण कांबोज, बलबीर सिंह, सुखबीर सिंह, नरेश कांबोज, टोनी, पूर्ण कांबोज, सुशील बत्रा, दीपक मेहता, तिलक गर्ग, सुरेंद्र खंडवा, नरेश बुबका, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed