{"_id":"644c27cf5f3a5308500b06a4","slug":"after-tiger-now-pugmarks-appeared-in-river-sand-yamuna-nagar-news-c-18-1-105534-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टाइगर के बाद अब नदी की रेत में दिखाई दिए पगमार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टाइगर के बाद अब नदी की रेत में दिखाई दिए पगमार्क
विज्ञापन
वन मंत्री कंवरपाल द्वारा वीरवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर कलेसर नेशनल पार्क में टाइगर (बाघ) दिखाई देने की पोस्ट ने जिला वन्य जीव प्राणी विभाग की नींद को उड़ा कर रख दिया है। मंत्री जहां से पोस्ट के माध्यम से 110 साल बाद जंगल में टाइगर दिखाई देने पर गौरव की बात कह रहे हैं, वहीं कर्मी भी टाइगर तलाशने में जुटे हैैं आखिर टाइगर आया कहां से। अभी तक विभाग के लिए यह संशय बना हुआ है, इसी बीच शुक्रवार को टाइगर के पगमार्क मिलने की एक और नई तस्वीर सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार ये टाइगर के संदिग्ध पगमार्क कलेसर नदी के बीच से गुजर रही छोटी बरसाती नदी के अंदर रेत में बने मिले हैं। बता दें कुछ दिन पहले भी इसी तरह जंगल के अंदर संदिग्ध पगमार्क दिखाई दिए थे। जोकि 14 सेंटीमीटर के थे।
उल्लेखनीय है सोशल मीडिया पर वायरल टाइगर की फोटो को वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कलेसर नेशनल पार्क, यमुनानगर में वर्ष 1913 के बाद अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय पशु बाघ (टाइगर) दिखना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वन एवं वन्य जीव प्राकृतिक धरोहर है, हम सबको इनके संरक्षण के लिए अवश्य कार्य करना चाहिए को पोस्ट किया था। बता दें नेशनल पार्क को 8 दिसंबर 2003 को 11570 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। राष्ट्रीय उद्यान के ठीक बगल में कालेसर वन्यजीव अभयारण्य है और इसे 13 दिसंबर 1996 को अधिसूचित किया गया था, जिसका क्षेत्रफल 13209 एकड़ है।