{"_id":"66833c94cb916c58900ec184","slug":"after-the-remand-was-over-the-liquor-contractors-were-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121337-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिमांड खत्म होने पर शराब ठेकेदारों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिमांड खत्म होने पर शराब ठेकेदारों को भेजा जेल
Tue, 02 Jul 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक पास पर दो बार शराब सप्लाई करने के मामले में सोमवार को शराब ठेकेदार कालिंदी काॅलोनी निवासी ब्रजपाल राणा व कुरुक्षेत्र के बीबीपुर निवासी रिंकू सिंह का रिमांड पूरा हो गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
इन दोनों ठेकेदारों ने एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला के अधिकारियों से मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा किया। इसमें आबकारी विभाग अंबाला के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। बीती 21 जून की शाम को कलानौर पंचकूला नेशनल हाईवे पर पिरथी का माजरा के पास ट्रक को सीआइए वन की टीम ने पकड़ा। यह शराब की पेटियां एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी।
इन पेटियों के बार कोड को ट्रैक एंड ट्रेस द्वारा स्कैन किया गया। इस पर पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मेसर्स स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं, जबकि इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआरकोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। इस मामले में थाना छप्पर में केस दर्ज है।