फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the accident, the young man was stuck in the car for two and a half hours, did not get treatment even in the hospital

हादसे के बाद ढ़ाई घंटे गाड़ी में फंसा तड़पता रहा युवक, अस्पताल में भी नहीं मिला उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the young man was stuck in the car for two and a half hours, did not get treatment even in the hospital
(यमुनानगर) जगाधरी। देर रात जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे पर छछरौली के पास ट्रक व टाटा 407 की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा 407 का क्लीनर उसी में फंस गया। जबकि कैंटर व ट्रक दोनों के चालक उसे छोड़ कर फरार हो गए। करीब ढाई घंटे क्लीनर वहीं फंसा रहा। गाड़ी में फंसे-फंसे ही उसने राहगीरों को मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं रुका। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो हादसे का पता चला। पुलिस ने मुश्किल से युवक को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां भी उपचार के लिए वह पड़ा रहा। गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा देकर छोड़ दिया। पिता इधर-उधर गुहार लगाता रहा फिर उसे लेकर घर ही लौट गया।
विज्ञापन

आगरा के सुभाष नगर निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा दो दिन पहले फिरोजाबाद से चूड़ियों से भरे 407 कैंटर के साथ हिमाचल के नालागढ़ गया था। मंगलवार रात को वह गाड़ी खाली कर वापस लौट रहे थे। पावंटा से आते हुए छछरौली के पास उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे उनकी गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी टांगे क्षतिग्रस्त गाड़ी के बीच फंस गई। हादसे के बाद 407 का चालक विकास मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक चालक भी भाग गया। विष्णु ने बताया कि उसकी टांग की हड्डी कई जगह से टूट गई थी। पैर में लोहा घुस गया था, जिससे वह फंसा रहा। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस की पीसीआर पहुंची तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। सत्यप्रकाश ने बताया कि टांग कई जगह से टूट गई है। शरीर पर कई जगह चोटें लगी हुई हैं, बावजूद इसके ट्रामा सेंटर में उसके बेटे की केयर नहीं की गई। चिकित्सकों ने केवल प्राथमिक उपचार ही दिया। कहने पर टाल मटौल करने लगे। बेटे को दर्द में तड़पता देख, वे उसे लेकर आगरा वापस जा रहे हैं और वहीं उपचार करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed