{"_id":"676b4fbcd90c690835018325","slug":"after-one-and-a-half-years-revenge-was-taken-for-brothers-murder-four-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-130405-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेढ़ साल बाद लिया था भाई की हत्या का बदला, चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेढ़ साल बाद लिया था भाई की हत्या का बदला, चार काबू
Wed, 25 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गंगा नगर कॉलोनी निवासी सूफियान की हत्या वहीं के अजय ने डेढ़ साल पहले हुई अपने भाई संदीप उर्फ पिस्टल की मौत का बदला लेने के लिए की थी। सूफियान छह माह पहले ही संदीप उर्फ पिस्टल की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। अजय ने सूफियान को मौत के घाट उतारने के लिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया सोमवार को सीआईए वन की टीम ने मुख्य आरोपी गंगानगर कॉलोनी निवासी अजय, शांति कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह उर्फ लक्की, गंगानगर कॉलोनी निवासी रोहन राणा व गुरदेव सिंह उर्फ साजन को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सूफियान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में मुख्य आरोपी अजय के भाई संदीप उर्फ पिस्टल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखीय है कि रविवार को जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े सूफियान की धारदार हथियार गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जावेद ने बताया था कि जुलाई 2023 में उनकी कॉलोनी के ही संदीप उर्फ पिस्टल की हत्या हो गई थी। इस मामले में उसका भाई सूफियान भी नामजद था।
डेढ़ साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। छह माह पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब सूफियान फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। रविवार को सूफियान की छुट्टी थी। वह घर के पास गली के मोड पर खड़ा था। तभी बाइक पर आरोपी अजय अपने साथियों के साथ हमलाकर कर दिया था।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल